close
रोचक खबरें

21 वर्षीय पुरूष ने दिया बच्ची को जन्म

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

लंदन। ब्रिटेन में ऐसा पहली बार हुआ है जब 21 वर्षीय एक पुरूष ने एक बच्चे को जन्म दिया है। ऐसा उसने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरने के दौरान एक शुक्राणुदाता के सहयोग से किया। इस साल की शुरुआत में एक शुक्राणुदाता के सहयोग से गर्भवती होने की घोषणा करने के बाद से हेडेन क्रॉस दुनिया भर में सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने एक लडक़ी को जन्म दिया है।

क्रॉस ने द सन को बताया कि उनकी बेटी ट्रिनिटी-लेई परी है। क्रॉस ने ऑपरेन से बेटी को जन्म दिया है। लडक़ी का जन्म 16 जून को ग्लॉस्टरायर रॉयल अस्पताल में हुआ। लिंग परिवर्तन करा कर महिला से पुरूष बने क्रॉस कानूनी रूप से तीन साल से एक पुरूष के रूप में रह रहे हैं ।

हालांकि ब्रिटेन के सरकारी नेशनल हेल्थ सर्विस एनएचएस ने उन्हें अपना शुक्राणु फ्रिज करने की प्रक्रिया से मना कर दिया था जिसमें 4,000 पाउंड का खर्च आता है। इससे परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और इस कारण भविष्य में शुक्राणु की मदद से वह बच्चा पैदा करने की संभावना रखते थे।

फेसबुक के जरिए उन्हें शुक्राणुदाता मिला और वह गर्भ धारण करने में सफल रहे। क्रास ने कहा, वह हर तरीके से अच्छी है… वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। मैं काफी भाग्याली हूं।

लडक़ी को जन्म देने के बाद क्रॉस अब जल्द से जल्द पूरी तरह से लिंग परिवर्तन कराने की प्रक्रिया से गुजरना चाहती हैं। क्रास का 21 साल पहले एक लडक़ी के रूप में जन्म हुआ था और उनका नाम पेज था।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

The author Chouhan

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
×