close

घटना

घटना

एक्ट्रेस नुसरत जहान का दुर्गा माँ जयकारा पर मचा बवाल, धर्म को लेकर करदी कड़ी आलोचना

सरत जहान को अपने धर्म को लेकर कड़ी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा क्योकि इन्होने सोशल मिडिया पर ‘बोलो दुर्गा माई की’ गाने को पोस्ट कर दिया, जानिए खबर आप भी ?

बंगाल की खूबसूरत एक्ट्रेस नुसरत जहान ने अपनी फिल्म के गाने ‘बोलो दुर्गा माई की’ को अपने fb अकॉउंट पर शेयर किया और कैप्शन दिया की दुर्गा माँ आ गई हैं, हम इनके गाने पर झूमेंगे जाएंगे,नाचेंगे।

 

इनके इस पोस्ट पर काफी ज्यादा नेगेटिव कमेंट देखने को मिले इनके धर्म को लेकर लोगो ने सवाल उठा डाले एक यूजर ने तो नुसरत को कहा की यह कितनी बेशरम लड़की हैं की इसको अपने धर्म का ज्ञान ही नहीं हैं इसलिए यह कोनसे धर्म की पूजा कर रही हैं।

 

लेकिन नुसरत ने इन बातो का बहुत प्यार से जवाब देते हुए कहा की हम इंसान हैं जाति, धर्म ने हमें अलग किया, राजनीति ने हमें बांटा, अगर आपको लगता है कि मैं धार्मिक नहीं हूं… मेरा विश्वास है कि मैं पहले इंसान हूं।

read more
घटना

बांग्लादेश में शरणार्थी रोहिंग्याओं पर UNHCR की रिपोर्ट, बताया बदत्तर जिंदगी जीने को मजबूर

नई दिल्ली। म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों पर संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) की एक रिपोर्ट ने दुनिया में सनसनी मचा दी है। इस रिपोर्ट की मानें तो अगस्त के बाद म्यांमार से अब तक करीब 3,30,000 लोग बांग्लादेश में शरण के लिए पहुंचे हैं। जहां वो लोग मात्र दो शिविरों में अपने दिन बिता रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहिंग्या मुसलमान वहां नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर है।

ये शिविर म्यांमार सीमा से लगते हुए बहने वाली नदी के किनारों पर बसाए गए हैं। जहां बारिश के दौरान वातावरण दुषित तो होता ही है साथ ही कई जगहों से मिट्टी धंस जाती है जिससे कई लोगों की झुग्गियां इसमें ढ़ह जाती है। रिपोर्ट की मानें तो अचानक इतनी बड़ी तादाद में आए लोगों के लिए खाने का बंदौबस्त करना भी बांग्लादेश को भारी पड़ रहा है जिसके चलते लोग भूखमरी के शिकार हो रहे हैं। यहां ज्यादातर संख्या बच्चों व महिलाओं की हैं जिनको कई बार भूखे ही सोना पड़ता है।

गौरतलब है कि इससे पहले म्यांमार सेना द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की यूनाइटेड नेशंस ने निंदा करते हुए इसे बंद करने की अपील की। संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार के पड़ोसी देशों से भी अपील की कि विस्थापित व पलायन को मजबूर लोगों की सहायता की जाए।

यूनाइटेड नेशन्स महासचिव के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि म्यांमार की हिंसक घटनाएं दिल दहला देने वाली हैं। म्यांमार सेना को रोहिंग्या लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को तुरंत बंद कर देना चाहिए क्योंकि इससे म्यांमार पर आतंकवादी हमलों की आशंका बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि बीते दिनों आतंकवादी संगठन अलकायदा ने रोहिंग्या मुस्लिमों का समर्थन करते हुए म्यांमार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

read more
घटना

मुंबई भगदड: तस्वीरों में देंखे भयावह मंजर, लाशों पर चढकर भाग रहे थे लोग

मुंबई। मुंबई के एलफिंसटन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह बडा हादसा हो गया। यहां फुट ओवर ब्रिज पर अचानक भगदड मच गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। आज सुबह करीब 10.20 पर अचानक से बारिश आ गई। इससे फुट ओवर ब्रिज पर काफी भीड हो गई।

बारिश की वजह से वहां भीड और बढने लगी। भीड इतनी अधिक हो गई कि वहां लोगों में धक्का मुक्की होने लगी। इस दौरान भगदड मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वहां का मंजर बडा भयावह था।

लाशें और घायल एक दूसरे के ऊपर पडे हुए थे। लोग लाशों के ऊपर से ही चढकर बाहर भाग रहे थे। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि छुट्टी होने की वजह से स्टेशन पर भीड़ अधिक थी।

read more
घटना

24 घंटे में टी-गार्डन के दो कर्मचारियों को उल्फा(आई)के उग्रवादियों ने अगवा किया

असम के तिनसुकिया जिले से सनसनीखेज खबरें आई है। सूत्रों के मुताबिक उल्फा(आई) ने 24 घंटे में ऊपरी असम के दो अलग अलग टी-गार्डन से दो कर्मचारियों को अगवा कर लिया। इनमें से एक टी गार्डन दिहिनजिया टी एस्टेट का कुजुपोथार बोरदुसमा पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। सूत्रों के मुताबिक 6 हथियारबंद अज्ञात लोगों ने गुरुवार रात तिनसुकिया जिले से एक शख्स को उसके घर से अगवा कर लिया। एस.धर दोहुतिया के रूप में हुई है। वह तिनसुकिया जिले के निहाली गांव का रहने वाला है। वह दिहिनजिया टी-एस्टेट का सुपरवाइजर है। सूत्रो के मुताबिक उल्फा(आई) के कैडर्स ने दोहुतिया को उसके घर से उठा लिया। वह जिस टी-गार्डन में सुपर वाइजर है उसके मालिक का नाम राजिब फुकन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उग्रवादियों की तलाश में जुटी है।

बोरदुमसा पुलिस थाने के प्रभारी अतुल हजारिका ने बताया कि घटना शाम 6.30 बजे की है। हमारी जांच के मुताबिक 6 हथियारबंद अज्ञात लोगों ने,जो उल्फा(आई) के संदिग्ध थे। दोहुतिया पिछले एक साल से उनके टारगेट पर था। हमारी रिपोर्ट के मुताबिक वे पिछले एक साल से उससे 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। गुरुवार को मौका पाते ही अज्ञात हथियारबंद लोगों ने दोहुतिया को अगवा कर लिया। हमने भारतीय सेना के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके अलावा रिजोल्यूट एक्शन के लिए कमांडो बटालियन ने भी(कोबरा) ने अलग से सर्च ऑपरेशन चलाया है। सूत्रों के मुताबिक उल्फा(आई) ने हाल ही में राजीब फुकन से 1 लाख रुपए की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक उल्फा(आई) के नेता उदय असोम ने ऑपरेशन का नेतृत्व किया। एक अन्य व्यक्ति जिसकी पहचान इंदेश्वर पाई के रूप में हुई है, उसे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले से अगवा किया गया। वह जुगली टी एस्टेट में मैनेजर है। अपहर करने वालों ने 80 लाख रुपए की मांग की है।

read more
घटना

सड़क में अचानक निकली सुरंग देखकर लोगो में मची अफरा तफरी

असम के सिलचर से लेकर गुजरात के पोरबंदर तक ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के तहत बनी एनएच फॉरलेन सड़क के पुल में अचानक सुरंग निकलने से लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई ।

घटना फारबिसगंज के आईटीआइ समीप रविवार की देर शाम की जब पटना सहित विभिन्न राज्यों को आपस में जोड़ने वाली एनएच 57 मुख्य सड़क के फारबिसगंज में पटना पास स्टैंड के समीप अवस्थित सीताधार पुल इस बार पश्चिम भाग किनारे से क्षतिग्रस्त हो गया जो नव निर्माण हुआ है हलांकि आवागमन बाधित नहीं है।

आपको बता दें की सीमांचल क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस फोरलेन सड़क के धंसने की यह तीसरी घटना है। इससे पुर्व कई महीना पहले भी यह बाढ़ की वजह से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिसको रिपेयर करने काम पूरा ही हुआ था की इस घटना ने एक बार फिर मामले ने लोगों को सकते में डाल दिया है। बताया जाता है कि रविवार कि शाम जब स्थानीय लोगों की निगाह क्षतिग्रस्त हो रहे उक्त पुल पर पड़ी तो लोगों ने हल्ला किया।

खबर सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुल पर पहुंचे और पुल के समीप खड़ा हो कर अररिया की और से आने वाले भारी एवं अति भारी वाहनों सहित अन्य वाहनों को पुल के किनारे से नहीं चलने का संकेत देते हुए उक्त सड़क पुल मार्ग कर आवागमन एक तरफ़ से ही करने का संकेत देते रहे।

स्थानीय लोगों में मो शमीम सहित अन्य ने बताया कि रविवार की शाम एक अति भारी वाहन के पास होते ही पुल पर आवाज हुआ जब जा कर देखा तो पुल पश्चिम भाग का किनारा से क्षतिग्रस्त हो चुका था।बताया की एनएच के अधिकारियों को फोन कर पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी।

read more
घटना

Elphinstone Road Station : Railway ने जारी किया Helpline Number

मुंबई। मुंबई के Elphinstone Road Station के पुल पर मची भगदड़ की घटना में Railway ने Helpline Number जारी किया है। रेलवे ने Churchgate station के लिए 22039840, Mumbai Central station के लिए 23051665 और Elphinstone Road station के लिए 24301614 नंबर जारी किया है। एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ में 27 लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दुख जताया है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि वो घटना से दुखी हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। रेलमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के लिए जल्द स्वास्थ्य होने की भी दुआ की। हादसे पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।

उन्होंने कहा है कि वो मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के स्वास्थ्य के लिए दुआ करते हैं। एक और ट्वीट में पीएम ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और रेलमंत्री पीयूष गोयल मुंबई पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों के लिए प्रार्थना।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, किसी ने अफवाह फैलाई थी कि स्टेशन का शेड गिर रहा है। जिसकी वजह से ब्रिज पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में काफी लोग गिर गए और कुचल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेशन पर काफी गंदगी मौजूद थी और आज सुबह से मुंबई में बारिश हो रही थी। ब्रिज काफी छोटा और संकरा। इस ब्रिज की सीढ़ियां काफी खराब है, जिसकी वजह से लोग फिसलते गए और इस तरह कई लोगों की जानें चली गई।

read more
घटना

मुंबई के Elphinstone Road Station जहां हुआ हादसा, बदल दिया गया है उसका नाम

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के परेल स्थित Elphinstone Road Station के ब्रिज पर अपवाह के चलते मची भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि जुलाई में ही स्टेशन का नाम बदला गया था। एक ब्रिटिश के गवर्नर के नाम पर Elphinstone Road Station का नाम रखा गया। आधिकारिक तौर पर इस स्टेशन का नाम इसी साल जून में बदलकर प्रभादेवी स्टेशन कर दिया गया है।

जॉन एलफिन्स्टोन, 13 वें लॉर्ड एलिफिस्टन, 1853 से 1860 तक बॉम्बे की अध्यक्षता का गवर्नर थे। सेन्ट्रल रेलवे द्वारा छत्रपति शिवाजी टर्मिनल का नाम बदल का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल कर दिए जाने के कुछ दिनों के भीतर ही पश्चिम रेलवे ने Elphinstone Road Station का नाम बदल कर प्रभादेवी स्टेशन कर दिया गया था।

बता दें कि Elphinstone Road Station के जिस ब्रिज पर हादसा हुआ है वो सेंट्रल और पश्चिम रेलवे को जोड़ता है। यह पुल बेहद संकरा है। हालात ये होती है कि कई बार लोग भीड़ में चलते नहीं, धक्कों से ही इस पार से उस पार पहुंच जाते हैं। बीते दिनों एलफिंस्टन रोड स्टेशन के इस पुल को नया बनाए जाने की बात हो रही ैथी। कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया।

बता दें कि Elphinstone Road Station का नाम बदलवाने में शिवसेना की मुख्य भूमिका रही। इस घटना के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुंबई के मेयर मौके पर पहुंचे। स्थानीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना इन मसलों पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहते हैं।

read more
घटना

मुंबई: एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर मची भगदड, तीन लोगों की मौत, 30 घायल

मुंबई। मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर बडा हादसा हो गया है। एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड मचने से करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत होने की भी खबर है। हादसे के बाद से फुटओवर ब्रिज को बंद कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10.30 बजे यहां तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश की वजह से फुटऑवर ब्रिज पर भारी भीड थी। इस बीच भीड में से एक व्यक्ति का पैर फिसल गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तभी ब्रिज गिरने की अफवाह फैल गई। ब्रिज गिरने की अफवाह फैलने से यहां भगदड मच गई। इस भगदड में तीन लोगों की मौत की खबर है। हांलांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं करीब 30 लोगों के घायल होनेकी खबर है। मौके पर रेलवे के कर्मचारी पहुंच गए हैं।

 

read more
घटना

सिख समुदाय ने की सिक्किम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की निंदा

सिक्किम

सिक्किम में ऐतिहासिक गुरुद्वारा डांगामा साहिब की स्थानीय बुद्ध धर्म से संबंधित लामों एवं सिक्किम सरकार की मिलीभगत से किए गए कब्जे एवं गुरुद्वारा साहिब को मंदिर में तब्दील करने के साथ ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हुई बेअदबी की घटनाकी सिख सद्भावना दल ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

गुरुद्वारा रामपुर साहिब में आयोजित सिख सद्भावना दल की जनरल सभा में देश के विभिन्न जगहों से आए सेवादारों ने गुरुद्वारा डांगामा साहिब की दोबारा बहाली एवं आरोपियों को सजा दिलाने के लिए नवबंर माह में राष्ट्रपति भवन के समक्ष विशाल पंथक मार्च निकालने का एलान किया।

गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा साहिब में सिख सद्भावना की जनरल सभा की बैठक में संत बाबा सेवा सिह जी ने कहा कि खालसा पंथ ने हमेशा ही सरबत का भला चाहा है और आज तक के इतिहास में सिखों ने किसी भी दूसरे धर्म के पावन स्थान की कभी बेअदबी नहीं की है।

पंथ अपने गुरुधामों की रक्षा, सुरक्षा एंव पवित्रता के लिए किसी भी प्रकार की कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने सिख सद्भावना दल के सभी सदस्यों को गांव-गांव जाकर संगत को सिखों के मसलों के बारे में जागरूक करने की अपील की।

इसके अलावा दल के नेताओं ने कहा कि सीरियल तारिक मेहता का उल्टा चश्मा के खिलाफ सिखी भावनाओं को भड़काने व ठेस पहुंचाने की कानूनी शिकायत की गई थी, उस पर अभी तक कोई कार्रवाई न होना सरकार की सिखों के प्रति नाकारात्मक रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि एक हफ्ते में प्रशासन ने चैनल एवं सीरियल के खिलाफ की गई शिकायत पर अमल नहीं किया, तो सिख संगत एसएसपी दफ्तर होशियारपुर में बड़े स्तर पर पक्का मोर्चा लगाने के लिए मजबूर होगा।

इस मौके पर खालसा ने गुरुद्वारा डांगमा साहिब जी के इतिहास एवं मौजूदा विवाद संबंधी वीडियो स्लाईड के जरिये संगत को जानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर सभा में सिख सद्भावना दल के मुख्य सेवादार भाई बलदेव ¨सह वडाला ने कहा कि आने वाल समय मे पंथक एकता के अमल को तेज किया जाएगा और सिखों की हक एवं मांगों संबंधी कानूनी एवं सामाजिक संघर्ष को भी शुरू किया जाएगा, जिससे सरकार जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दें ।

read more
घटना

11 लड़के उतार रहे थे लड़कियों के कपड़े, छापे के दौरान हुआ खुलासा

मुंबई।

इगतपुरी में एक बंगले में रविवार रात पुलिस ने छाप मारकर 13 लड़कों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए लोगों में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बच्चे और रिश्तेदार हैं। पुलिस ने जिस दौरान छापा मारा तब बंगले में 11 लड़के लड़कियों के कपड़े उतार रहे थे।

तेज म्यूजिक की धुन पर एक बंगले पर चल रही स्ट्रिप पार्टी की सूचना स्थानीय लोगों ने इगतपुरी पुलिस को दी थी। छापे की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने कहा,मामले में आयोजक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापा मारने वाली टीम के एक सदस्य ने बताया कि छापे के दौरान 11 पुरुष कुछ महिलाओं के साथ अश्लील डांस कर रहे थे। उस डीजे को भी गिरफ्तार किया गया है जो उस दौरान कमरे में म्यूजिक प्ले कर रहा था। मौके से पुलिस को एक कार भी बरामद हुई है। जांच में सामने आया है कि पकड़े गए लड़कों में से कई महाराष्ट्र पुलिस के आलाअधिकारियों के बेटे और रिश्तेदार हैं। जांच में सामने आया कि लड़कों ने 1 लाख रुपए में डांसर्स को ऑनलाइन बुक किया था।

उन्हें 10 हजार एडवांस दे दिया गया था। रेड के दौरान का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है। इसमें रेड के बाद अपने कपड़े लेकर इधर उधर भागती महिलाएं नजर आ रही है। मौके से पुलिस ने शराब की कई बोतलें भी बरामद की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बंगले में कुछ लोग ड्रग्स लेते हुए भी नजर आए थे। गिरफ्तारी के बाद भी का ब्लड सेम्पल लिया गया। पुलिस ने मौके से 57 हजार रुपए नकग,3 हजार 230 रुपए के फर्जी नोट,मारुति इर्टिगा कार(एमएच 02 सीआर 4366),दो स्पीकर और 4 शराब की बोतलें बरामद की। इस मामले में पुलिसकर्मी गणेश वराडे की शिकायत पर इगतपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

सभी को सोमवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें जमानत मिल गई। मामले के एक आरोपी पेशी के दौरान कोर्ट जाते वक्त फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन्हें पकड़ते ही नागपुर,पुणे और मुंबई के कई आला अधिकारियों ने उन्हें फोन कर लड़कों को छोडऩे के लिए कहा।

read more
1 2 3 4 5 40
Page 3 of 40
Close
Login
Close
Login
Close
Login