close
राजनीति

टिकट देने में पुरुष संगठन का दखल नामंजूर: सुष्मिता

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

गुवाहाटी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पने पहले आगमन में ही सांसद सुष्मिता देव ने पुरुष प्रधान राजनीति के खिलाफ अपने सख्त तेवर जता दिए। पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और एपीसीसी अध्यक्ष रिपुन बोरा को सुनाते हुए कहा कि सोनिया गांधी से भी कह दिया है और राहुल गांधी से भी। टिकट देने के मामले में महिलाओं का फैसला अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का होगा।

राजीव भवन में सम्मान के लिए आभार जताने के बाद महिला कांग्रेस की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ये तेवर दिखाए तो सामने बैठी महिला कांग्रेसियों ने जमकर तालियां बजाईं। सुष्मिता ने कहा कि उनकी लड़ाई पुरुषों के खिलाफ नहीं, बल्कि पुरुष प्रधान मानसिकता के कारण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसने देश को पहली महिला मुख्यमंत्री से लेकर पहली महिला प्रधानमंत्री और पहली महिला राष्ट्रपति दी। मोदी ने क्या दिया, सिर्फ गैस सिलेंडर। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण तय होने के हालत में महिला कांग्रेस से ही टिकट दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह बात राहुल गांधी से बात में साफ हो गई है। इस क्रम में वे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द ही राज्य के सभी 33 जिलों का दौरा करेंगी।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

The author N D Joshi

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login