close
बॉलीवुड

रणबीर सिंह को लेकर रणबीर कपूर ने ये क्या बोल दिया?

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

मुंबई। रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच कोई दोस्ती नहीं है परन्तु दीपिका पादुकोण की वजह से उन दोनों का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है, रणबीर कपूर जहां दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड कहे जाते हैं। वहीं रणवीर सिंह के बारे में चर्चा है कि वह दीपिका के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब इस मामले को देखकर लगता है कि दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते होंगे, बात करना तो दूर की बात है, परन्तु ऐसा बिलकुल नहीं है।

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की माने तो हाल ही में रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह के बारे में कुछ ऐसा कहा है कि सुनकर किसी को भी हैरानी हो सकती है, दरअसल मुंबई में चल रहे एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणबीर कपूर से जब पूछा गया कि इंडस्ट्री में इस वक्त उनका फेवरेट एक्टर कौन है, तो उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह उनके पसंदीदा हीरो हैं, हालांकि फेवरेट अभिनेत्रियों में उन्होंने आलिया और फेवरेट डायरेक्टर में करण जौहर का नाम लिया है।

इससे पहले रणबीर और रणवीर एक चैट शो पर साथ नजर आए थे, शो में रणबीर ने कहा था कि हम बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं, परन्तु मुझे उनका काम पसंद है और बतौर इंसान रणवीर मुझे अच्छे लगते हैं।

वैसे रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती की तैयारियों में बिजी हैं, इसमें वह पहली बार नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं, फिल्म एक दिसंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणबीर कपूर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author Chouhan

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login