close
वुमनिया

करवा चौथ पर यह रहे मेहंदी के डिजाइन, टिप्स और सावधानियां

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

सुहागिनों का व्रत करवाचौथ आ गया है और हर सुहागिन स्त्री इस दिन पर पूरा श्रृंगार करती है और इसकी शुरुआत होती है मेहंदी लगाने से। हाथों में मेहंदी रचाना वैसे ही भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है उस पर से शादी या त्योहार आदि हो तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। त्योहारों पर आपने देखा होगा कि बाजारों में मेहंदी लगाने वालों और लगवाने वालों की अच्छी खासी भीड़ होती है। कोई भी यह नहीं जांचता कि जो मेहंदी लगाई जा रही है उसकी क्वालिटी क्या है। अकसर बाजार में बिकने वाली कोन वाली मेहंदी में तमाम तरह के केमिकल्स होते हैं जोकि स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही नहीं खराब क्वालिटी वाली मेहंदी का रंग नहीं चढ़ा तो बेचारे पतियों की शामत आ जाती है जब पत्नियां शिकायत करती हैं कि आप हमें प्यार नहीं करते इसीलिए मेहंदी का रंग नहीं चढ़ा है। आइए जानते हैं मेहंदी के कुछ डिजाइन, मेहंदी सही तरह से लगाने का तरीका मेहंदी लगाते समय बरती जाने वाली कुछ सावधानियों के बारे में-

मेहंदी के कुछ डिजाइन
यह कुछ डिजाइन आपको जरूर भाएंगे। यदि आपका शादी के बाद पहला करवाचौथ है तो एकदम भरे हाथों वाली मेहंदी ज्यादा अच्छी लगेगी। इसके अलावा आजकल महिलाओं के बीच अरेबिक डिजाइन भी काफी पसंद किये जा रहे हैं।
मेहंदी लगाने का सही तरीका
-सबसे पहले मेहंदी पाउडर को महीन कपड़े से दो बार छान लें क्योंकि मेहंदी जितनी बारीक होगी, उतनी ही अच्छी रचेगी।
-मेहंदी को लगाने से कम से कम दो-तीन घंटे पहले घोल लेना चाहिए। ध्यान रखें कि घोल में कोई गांठ नहीं पड़े। घोलते समय चौड़ा बर्तन लें ताकि उसे अच्छी तरह से मथा जा सके।
-मेहंदी बेहतर बने इसके लिए किसी बर्तन में हिसाब से पानी लेकर उसमें आधा चम्मच कत्था, आधा चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच चायपत्ती डालकर उबाल लें और जब यह मिश्रण ठंडा हो जाये तब इस पानी को छानकर उसमें मेहंदी मिला दें।
-मेहंदी को अच्छे से फेंट कर कोन में भर लें और कोन में बारीक सुई से छेद करने के बाद अपने हाथों या पैरों में जैसी चाहे वैसी आकृतियां बनाएं।
-मेहंदी के डिजाइन बनाने के लिए ऑनलाइन मदद ली जा सकती है। गूगल पर जाकर सर्च कीजिये आपको मेहंदी रचाने के सैंकड़ों डिजाइन मिल जाएंगे।
-जब मेहंदी सूखने लगे, तब इस पर नींबू का रस और चीनी मिले पानी का लेप करें। आप देखेंगी कि इससे मेहंदी का रंग पक्का चढ़ेगा।
मेहंदी से संबंधित कुछ जरूरी सावधानियां
-अकसर देखा जाता है कि मेहंदी सूख जाने के बाद महिलाएं नुकीली चीज से खुरच कर मेहंदी को छुड़ाती हैं जबकि ऐसा करने की बजाय दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ कर भी मेहंदी छुड़ायी जा सकती है। नुकीली चीज से खुरचने से चोट लगने का भय रहता है।
-मेहंदी छुड़ाने के बाद, उसे पक्का करने के लिए हथेलियों पर सरसों का तेल लगा लें और संभव हो तो हथेलियों पर दो या तीन घंटे तक पानी नहीं डालें।
-जब आप मेहंदी छुड़ा लें तो उसके बाद 2-4 लौंग को आग में डालकर उसके धुएं में अपनी हथेलियों को सेंकें इससे रंग अच्छा चढ़ता है।
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : featured

The author N D Joshi

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login